बघाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 54.6 ग्राम एमडी ड्रग्स, 5 किलो डोडाचूरा और देसी पिस्टल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सात आरोपी बनाए सहआरोपी, एसपी ने किया खुलासा

Spread the love

नीमच। मध्यप्रदेश शासन के नशे से दूरी, है जरूरी 2.0 अभियान के तहत बघाना थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले का खुलासा बुधवार को कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किया गया। 

पुलिस ने उनके कब्जे से 54.6 ग्राम एमडी ड्रग्स (एमडीएमए), 5 किलो डोडाचूरा, एक देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है। मामले में विवेचना के दौरान सात अन्य आरोपियों को भी सहआरोपी बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम डांगी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। 

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP44 MR 2346 से ग्राम धनेरियाकला की ओर अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहन को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 54.6 ग्राम एमडी ड्रग्स, 5 किलो डोडाचूरा, एक देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस एवं मोटरसाइकिल बरामद की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जब्त सामग्री कब्जे में ले ली गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोज पिता शब्बीर मुस्लिम (35 वर्ष) तथा अमन पिता अब्दुल सत्तार मुसलमान (20 वर्ष) निवासी बघाना के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 22, 15 एवं 29 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध क्रमांक 235/2026 दर्ज किया है। विवेचना के दौरान सात लोगों को भी सहआरोपी बनाया गया है—

हमीद उर्फ चन्नू पिता पिट्टू उर्फ इद्दू पठान, निवासी नाका नं. 4, बघाना, इल्लू उर्फ इस्मायल पिता ईशाक पठान, निवासी सादड़ी रोड, बघाना, कासम पिता बल्लू कुरैशी, निवासी पुलिस चौकी के पीछे, बघाना, रिहान पिता नासिर पठान, निवासी चांदमल रोड के पीछे, नाका नं. 4, बघाना, सोहेल मुसलमान, निवासी प्रतापगढ़ (राजस्थान), बाबू उर्फ समीर पिता शाबिर तोता मुसलमान, निवासी स्कीम नं. 8, बघाना, सलाम उर्फ गागु पिता कालू मुसलमान, निवासी पेंच के सामने, बघाना

पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और फरार सहआरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम डांगी एवं बघाना थाना पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा