महर्षि श्रृंग ऋषि जन्मोत्सव पर प्रतिभाओं का सम्मान, श्रृंग ऋषि सिखवाल ब्राह्मण सामाजिक सेवा समिति की नई कार्यकारिणी गठित

Spread the love

नीमच। श्रृंग ऋषि सिखवाल ब्राह्मण सामाजिक सेवा समिति, नीमच के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि श्रृंग ऋषि जयंती महोत्सव का आयोजन श्री भूतेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया तथा समिति की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि श्रृंग ऋषि के पूजन-अर्चन एवं वंदन से हुआ। इसके बाद समाज के संरक्षक शिवकुमार शर्मा, रामेश्वर शर्मा, उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा एवं बालकृष्ण पांडे मंचासीन हुए। अतिथियों का पुष्पहार एवं उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

समिति के पंजीयन के तीन वर्ष पूर्ण होने पर पुनः निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राजेन्द्र पाण्डे को अध्यक्ष, अरुण जोशी को सचिव एवं राजमल व्यास को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं किशन पुरोहित को युवा प्रकोष्ठ प्रभारी तथा श्रीमती प्रियंका कविश्वर को महिला प्रकोष्ठ संयोजिका की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर गत वर्ष विभिन्न कक्षाओं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए 20 प्रतिभावान विद्यार्थियों सहित शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के बच्चों एवं वरिष्ठजनों का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डे ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक विकास के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन राजमल व्यास ने किया, जबकि अंत में अरुण जोशी ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. गिरिराज शर्मा, कांतिलाल पुरोहित, सत्यनारायण शर्मा, राधेश्याम माण्मिया, बालकृष्ण पांडे, महासचिव गोविंद शर्मा, स्मृति शर्मा, सह सचिव परीक्षित उपाध्याय, शशि व्यास, उमाशंकर व्यास, संजय उपाध्याय, सुधीर कविश्वर, अमित श्रृंगी, दिनेश शर्मा, संजय पांडे, अनिल पांडे, राजेन्द्र पांडे (तिरुपति नगर) सहित महिला मंडल की मेघना जोशी, ज्ञानू व्यास, रेखा पांडे, बिंदिया पांडे, रितु पांडे, आरोही उपाध्याय, अनीता पांडे, स्मृति शर्मा, कृष्णा शर्मा, मंजू शर्मा एवं समाज के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा