हर्कियाखाल के पास सड़क हादसा, पुलिया से कार खाई में पलटी, परिवार के पांच सदस्य घायल, मासूम बच्चों को लगी चोट, अस्पताल में इलाज जारी

Spread the love

नीमच। जिले के हर्कियाखाल के समीप स्थित पुलिया के पास शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। एक आई-20 कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल पंकज (40) पिता मांगीलाल जैन, हेमा (32) पति पंकज जैन, आराध्य (9) पिता पंकज जैन, एंजल (12) पिता पंकज जैन तथा विधान जैन (2) पिता पंकज जैन, निवासी भीम, जिला राजसमंद (राजस्थान) हैं।

बताया जा रहा है कि परिवार जीरन क्षेत्र में आयोजित एक रातिजगा कार्यक्रम में शामिल होकर वापिस घर जा रहे थे। इसी दौरान हर्कियाखाल के पास पुलिया पर उनकी आई-20 कार (क्रमांक RJ01 CC 3825) अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।

घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल नीमच पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा