नयागांव पुलिस की घेराबंदी में फंसे तस्कर, फोर्ड कार से 75 किलो डोडाचूरा बरामद, 9.50 लाख रुपये की जब्ती, राजस्थान के जोधपुर और नीमच जिले के आरोपी पकड़े गए
नीमच। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नीमच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जावद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नयागांव पुलिस ने घेराबंदी कर एक फोर्ड कार से 75 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए तस्करी में इस्तेमाल की जा रही फोर्ड कार भी जब्त की है। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये और कार की कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है। कुल जब्ती की अनुमानित कीमत 9 लाख 50 हजार रुपये है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 28 अक्टूबर 2026 को की गई। नयागांव पुलिस चौकी की टीम चार खंबा चौराहा, गोटा गुंटलाई रोड स्थित स्कूल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान फोर्ड कार क्रमांक HR 08 J 1201 को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर कार चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया।
कार में सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो उनकी पहचान राजस्थान के जोधपुर जिले के लोरड़ी निवासी 45 वर्षीय भंवरदास पिता बंशीदास जाति बैरागी तथा नीमच जिले के मनासा तहसील अंतर्गत कड़ी आंत्री थाना कुकड़ेश्वर निवासी 31 वर्षीय लालाराम पिता रामलाल जाति गुर्जर के रूप में हुई।
पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें से कुल 75 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त फोर्ड कार जब्त कर ली गई।
मामले में थाना जावद पर अपराध क्रमांक 501/2026, धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जानकारी जुटा रही है कि आरोपी डोडाचूरा कहां से लाए थे, इसकी सप्लाई किसे की जानी थी और तस्करी के इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी जावद हर्ष राठौर के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी जावद निरीक्षक मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह सिसोदिया तथा नयागांव पुलिस चौकी की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप प्रदेश को नशामुक्त बनाने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नीमच पुलिस द्वारा भी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
Spread the love Post Views: 141 रिपोर्ट-सुनिल माली मंदसौर के केंद्रीय नारकोटिक्स कार्यालय में शुक्रवार दोपहर भोपाल से सीबीआई की टीम पहुंची यहां जिले के […]