रईसी के दावे, उधारी के किस्से और पैसों के लिए चक्कर काटते लोग! चेक हाथ में, भुगतान का इंतजार—नीमच शहरवासियों के लिए सतर्क रहने का अलर्ट! कही आप तो नहीं इस परिवार के चक्कर में।
नीमच में स्वयंभू अपने आपको प्रतिष्ठित परिवार की श्रेणी में रखने और बड़े साहूकार होने का दावा करने वाले एक ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाने वाले पोरवाल परिवार शहर के कई लोगों को आर्थिक चोट पहुंचते हुए कैयो की “चौकड़ी” भुला दी है इस परिवार ने , बताया जा रहा है कि पहले ये लोगों को मिल-जुलकर अपने झांसे में लेते हैं और अपनी रईसी दिखाते हुए पैसों का लेन-देन कर उनका भरोसा जीतते हैं। इसके बाद अपना दांव खेलते हैं। जैसे ही लोग इनके झांसे में आ जाते हैं, उनसे लाखों रुपये ले लिए जाते हैं।
कुछ लोगों को तो बड़ी ही माथापच्ची के बाद चेक तक दिए गए, लेकिन अब लोग चेक लगाकर न्यायालयों के चक्कर लगा रहे हैं, तो कुछ घर और दुकान के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लग रहा है। जानकारी तो यहां तक सामने आई है कि ये इतने बेपरवाह हो चुके हैं शहर के मुख्य चौक स्तिथ अपनी ही ऑटो पार्ट्स की दुकान पर लोगों ने पिता के सामने ही बेटे को थप्पड़ तक जड़ दिए। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को इन्होंने पैसे लौटाए भी हैं।
वहीं, बेशर्मी की हद तो तब हो गई, जब कुछ लोग अपने पैसे मांगने पहुंचे तो घर की महिलाओं को आगे करते हुए उनके जरिए धमकियां तक दिलवाने के आरोप हैं। लोगों के पैसों पर अपने शौक-मौज पूरे करते हुए ये आए दिन पार्टियां करने में लगे रहते हैं, लेकिन पैसे लौटाने की बात आती है तो फकीरी में चले जाते हैं। यह चर्चा सूत्रों के माध्यम से सामने आई हैं।
सावधान हो जाएं नीमचवासी………. ! इस पोरवाल परिवार से लेन-देन करते समय सतर्क रहें, नहीं तो किसी दिन आप भी खुद को ठगा हुआ महसूस कर सकते हैं।
Spread the love Post Views: 1,018 दबंग मालवा नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक […]