नीमच। जिले में आईपीएल के दौरान फल-फूल रहे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर नीमच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस थाना नीमच कैंट और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दबिश देकर तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल, एक लाख एक हजार रुपये नकद और लाखों रुपए का सट्टा हिसाब बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर जिलेभर में सट्टा-जुआ पर सख्ती के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। केंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा व साइबर सेल टीम ने 13 अप्रैल को सतगुरु बेकरी के पीछे मैदान में दबिश दी, जहां तीन युवक मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा लगाते पकड़े गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी lotus7book.com और lotusbook.site जैसी ऑनलाइन आईडी के जरिए क्रिकेट मैचों पर सट्टा चला रहे थे। ये लोग आम लोगों को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर पैसे निवेश करवाते और अवैध कमाई करते थे।
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मनीष गुर्जर पिता सज्जनसिंह उम्र 24, निवासी हवाई पट्टी रोड, नीमच, हिमांशु पिता अशोक सुंगधी उम्र 27, निवासी जवाहर नगर, नीमच और यश पिता विष्णु सांवरिया (21), निवासी अमर कॉलोनी, बघाना को गिरफ्तार किया हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के भी शामिल होने की बात कबूली है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इस मामले में नीमच कैंट थाने में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सौरभ शर्मा सहित साइबर सेल और नीमच कैंट पुलिस टीम की अहम भूमिका रही,
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653