नीमच। जीरन क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में 13 अप्रैल को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान जीरन के वार्ड क्रमांक 11A से 15 तक मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया। इसमें सुनीता राठौर, सपना कसेरा, संतोष कुंवर, निर्मला तावरे, कंचन अहिरवार, सीमा धाकड़, सीमा कसेरा, श्वेता जाधव, पुष्पा राव, विनोदिता गेहलोत, कौशल्या अहिरवार एवं प्रीतम व्यास सहित कई महिलाएं, किशोरी बालिकाएं और बच्चे उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महिलाओं को किचन गार्डन, संतुलित आहार और पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही खाद्य सामग्री के सही उपयोग और पौष्टिक आहार के महत्व को विस्तार से समझाया गया। कार्यक्रम में पोषण आहार से जुड़े विभिन्न व्यंजनों का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे महिलाओं को व्यावहारिक जानकारी मिल सके।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। अंत में उपस्थित सभी महिलाओं को पोषण से जुड़ी आवश्यक जानकारी देकर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
बताया गया कि पोषण पखवाड़ा 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मनाया जा रहा है, जिसके तहत जीरन के वार्ड क्रमांक 11 से 15 में प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653