नीमच। सिटी थाना क्षेत्र के ग्वालटोली में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 32 वर्षीय पंकज पिता मदनलाल जायसवाल ने कथित तौर पर नशे की हालत में खुद का गला काटकर आत्मघाती कदम उठा लिया।
जानकारी के अनुसार, पंकज को एक दिन पहले तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक वह नशे का अधिक सेवन करता था। बड़े भाई राहुल जायसवाल ने बताया कि रात करीब 3 बजे पंकज घर से निकल गया था। सुबह उसकी तलाश की गई तो परिचितों से सूचना मिली कि उसने ग्वालटोली के लाल मैदान में खुद का गला काट लिया है।
बताया जा रहा है कि युवक ने बीयर की बोतल फोड़कर उसी से गला काटा। घटना की सूचना मिलते ही नीमच सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में उसे एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की हैं। फ़िलहाल शव को पीएम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653