नीमच। प्रदेशभर में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत नीमच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना जीरन ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 6 क्विंटल 10 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त किया है और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल 2026 को जीरन थाना पुलिस द्वारा महू-नीमच रोड स्थित हर्कियाखाल पुलिस सहायता केन्द्र के सामने नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान टाटा ट्रक (क्रमांक PB 46 M 8111) को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ट्रक को तेज गति से भगाने लगा। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए स्टॉपर लगाकर ट्रक को रोक लिया।
ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें अजवाइन के पैकेटों के नीचे छुपाकर रखे गए 31 प्लास्टिक कट्टों में कुल 610 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में चालक ने अपना नाम मनजिंदर सिंह (47 वर्ष), निवासी तखतमाल थाना चबाड, जिला तरणतारण (पंजाब) बताया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि डोडाचूरा कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव सहित हर्कियाखाल चौकी प्रभारी रामपाल सिंह राठौर सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653
Spread the love Post Views: 760 नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रदेशव्यापी नशा विरोधी जावद थाने […]