नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं अअपु जावद सुश्री निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नयागांव मंगलसिंह राठौड की टीम के द्वारा कुल 102 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व महिन्द्रा पिकअप वाहन व पायलेटिंग करती अल्टो कार सहित 04 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के बताए अनुसार 28.05.2025 व 29.05.2025 की दरमियानी रात्रि में विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु रेल्वे फाटक निम्बाहेडा-नीमच हाईवे फोरलेन नयागाॅव पर पुलिस नाकाबंदी के दौरान एक मारूति कम्पनी अल्टो कार क्र. आर.जे.-45-सीएन-7027 नीमच तरफ से आई जो पुलिस की नाकाबंदी देखकर हाईवे फोरलेन पर तेजगति से भगाने का प्रयास करने लगा जिसको हमराह फोर्स की मदद से रोका और चालक व साईड में बैठे व्यक्ति को अभिरक्षा में लिया इतने में नीमच तरफ से महिन्द्रा कम्पनी की पिकअप वाहन क्र. आर.जे.-09-जीडी-3610 आती दिखी, जिसका चालक पुलिस की नाकाबंदी देखकर व पायलेटिंग वाली कार को खडा देखकर अपनी पिकअप को तेजगति से भगाने का प्रयास करने लगा। जिसको हमराह फोर्स की मदद से रोका और चालक व पास में बैठे उसके साथी को अभिरक्षा में लेकर उक्त संदिग्ध पिकअप की तलाशी ली गई। जिसमें 102 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त किया गया तथा पायलेटिंग कर रहे मारूति कंपनी की अल्टो कार के चालक रोशन पिता देवानाथ उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सदापुरा थाना गंगरार जिला चित्तौडगढ राज. व उसके साथी मुकेश पिता शंभुनाथ उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बडला थाना बडलियास जिला भीलवाडा राजस्थान तथा पिकअप चालक कमलेश पिता कालू नायक उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम दादिया थाना गंगरार जिला चित्तौडगढ व उसके साथी प्रकाश पिता कालूलाल माली उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सदापुरा थाना गंगरार जिला चित्तौडगढ राज को मौके से गिरफ्तार कर गिरफतारशुदा आरोपीयों के विरूद्ध धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653
Spread the love Post Views: 219 नीमच। मुख्यमंत्री के प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष नशाविरोधी अभियान के […]