नीमच। जिले में अवैध खैर लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है। रामपुरा-मनासा मार्ग पर देर रात चली इस ऑपरेशन में विभाग ने एक ट्रक से भारी मात्रा में बेशकीमती खैर की लकड़ी जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
वन संरक्षक उज्जैन आलोक पाठक, वन मंडलाधिकारी एस.के. अटोदे और उप वनमंडलाधिकारी दशरथ अखंड के निर्देशन में 18 अप्रैल की रात करीब 3 बजे टीम को पुख्ता मुखबिर सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वन विभाग ने रामपुरा-मनासा रोड पर नायरा पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर दी और संदिग्ध ट्रक (RJ14GQ8673) को रोक लिया।
बिना कागज, भारी माल—सीधे गिरफ्तारी….
तलाशी के दौरान ट्रक में भरी बड़ी मात्रा में खैर की अवैध लकड़ी बरामद हुई। चालक कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों—साहिल खान पिता शौकीन खान निवासी अलवर (राजस्थान), इकबाल पिता मेरहाब खान निवासी मिनाना गर्दाना (चित्तौड़गढ़) और मोहम्मद अशरफ पिता जफर इकबाल निवासी बेरियाबास (नूह, हरियाणा)—को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
वन अधिनियम के तहत केस दर्ज, ट्रक ज़प्त…
वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। जब्त ट्रक फिलहाल विभाग की सुपुर्दगी में है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी भानुप्रताप सिंह सोलंकी, आशीष शर्मा, दिलीप धनगर सहित पूरी टीम की सक्रिय भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से यह बड़ा वन अपराध पकड़ा जा सका।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653