सरवानिया महाराज। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद, थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन एवं चौकी सरवानिया महाराज उनि असलम पठान के नेतृत्व में पुलिस चौकी सरवानिया महाराज की टीम द्वारा एच एफ डिलक्स मोटर सायकल आर जे 09 टी एस 4121 से परिवहन किया जा रहा 1 किलो 760 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस चौकी सरवानिया महाराज को दिनांक 17.12.2024 को अवैध मादक पदार्थ अफीम के परिवहन के संबंध में मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए आकली तिराह सरवानिया महाराज पर नाकाबन्दी कर हिरो कंपनी की एचएफ डिलक्स मोटर सायकल से परिवहन किया जा रहा अवैध मादक पदार्थ अफीम वजनी 01 किलो 760 ग्राम के साथ आरोपी कमलेश पिता फकीरंचद्र राठौर उम्र 44 साल जाति तेली निवासी धामनिया थाना जावद जिला नीमच से जप्त कर आरोपी को गिरफतार किया आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में आरोपी से अफीम के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है। वही 01 किला 760 ग्राम अवैध अफीम एवं मोटर सायकल किमती 2 लाख 90 हजार जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Spread the love Post Views: 306 नीमच। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक भोपाल, द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे […]
Spread the love Post Views: 25 नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं अअपु जावद सुश्री निकिता सिंह के मार्गदर्शन […]
Spread the love Post Views: 299 नीमच।(सरवानिया महाराज)। पुलिस अधीक्षक अंकित जयसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया के दिशा-निर्देशन में नशा उन्मूलन एवं अवैध मादक […]