अरूल अरोरा ने सैकड़ों बच्चों को दिया अविस्मरणीय तोहफा, शतरंज का इंटरनेशनल टुर्नामेंट 8 व 9 जनवरी को

Spread the love

नीमच। नीमच एक इतिहास रचने जा रहा है। सैकड़ो बच्चों को वो खुशी मिलने जा रही है जिसकी कल्पना उन्होंने सपने मे भी नही की थी। अब नीमच जिले के बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना पाएंगे।
ये अवसर आ रहा है नये साल 2026 के आरंभ मे। सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र मे अपूर्व योगदान देकर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके समाजसेवी अरूल अरोरा नीमच की धरती पर पहली बार अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ(फीडे) का अंतरराष्ट्रीय टुर्नामेंट कराने जा रहे है। अपने दादाजी स्व.कश्मीरी लाल जी अरोरा की पुण्य स्मृति मे ये आयोजन होगा।
डिस्ट्रिक्ट चैस एसोसिएशन नीमच के तत्वावधान मे आल इंडिया चैस फेडरेशन के निर्देशन मे आगामी 8 व 9 जनवरी को स्थानीय लायन डेन मे शतरंज का अंतरराष्ट्रीय टुर्नामेंट आयोजित होगा।
डिस्ट्रिक्ट चैस एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय रत्न गर्ग,उपाध्यक्ष नीतिन साहू ओरगेनाईजिंग कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र सोनी,उपाध्यक्ष संतोष कोटवानी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस एतिहासिक आयोजन की तैयारी जोर शोर से जारी है। फीडे जैसी प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्था का टुर्नामेंट कराना हमारे लिए गर्व की बात है। स्पर्धा मे देश विदेश के 300 खिलाड़ी भाग ले रहे है। कुल टोटल 9 राऊंड के मैच होंगे। विजेताओं को एक लाख इक्यावन हजार रूपए के साथ चमचमाती ट्राफी भी प्रदान की जाएगी। बेस्ट एमपी व बेस्ट नीमच को भी पुरूस्कृत किया जाएगा।
श्री गर्ग व श्री सोनी ने बताया कि नीमच के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए भी नकद ईनाम व मैडल की विशेष व्यवस्था की गई है।
अरूल अरोरा ने बताया कि इतना भव्य आयोजन शहर के खेलप्रेमियों व नागरिकों के सहयोग से ही संभव है। आपका सहयोग एक स्वर्णिम अध्याय लिखेगा। ऐसा हमे विश्वास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा