सरवानिया महाराज। मुख्य नगर पालिका अधिकारी अब्दुल रऊफ खान पठान आज 39 वर्षो की शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत हो गए।
बुधवार को उनके कार्यकाल के अंतिम दिन नगर परिषद कार्यालय पर सेवानिवृत्त समारोह आयोजित किया गया जिसमें जिला परियोजना अधिकारी शहरी विकास अपर कलेक्टर पराग जैन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन माली, नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन की उपस्थिति में समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी अब्दुल रऊफ खान ने अपने 39 वर्षो के सेवाकाल के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए कर्तव्य निष्ठा और समर्पण की मिशाल पेश की ।
सरवानिया महाराज नगर परिषद सीएमओ से पहले डिकेन रतनगढ़ नीमच लोहारदा देवास में अपनी सेवाएं दी।इस दौरान शहर विकास की नई नितियां तथा विकास को गति मिली । श्री खान ने स्वच्छता ओर जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में नए आयाम स्थापित कर नगरी प्रशासन में उल्लेखनीय कार्य किया। सेवानिवृत्त समारोह के दौरान वक्ताओं ने श्री खान की प्रशासनिक कुशलता और सेवाभाव जीवन पर प्रकाश डाला।
आयोजन में जिला मंत्री शिवम पुरोहित, मण्डल उपाध्यक्ष भूपेश देवड़ा, न.प उपाध्यक्ष रामलाल राठौर, पार्षद पप्पू राठौर,पार्षद विक्रम धनगर, विक्की पाटीदार, पार्षद प्रतिनिधि अनिल राठौर, अर्जुन पाल, दिनेशचंद सालवी, देवीलाल धनगर, राकेश चोहरा सीएमओ जगजीवन शर्मा जावद, जानकीलाल प्रजापत नीमच, वरिष्ठ पत्रकार एस पी व्यास रतनगढ़ सहित जनप्रतिनिधि परिषद, कर्मचारीगण, परिजन, स्थानीय पत्रकार गण उपस्थिति थे।
सीएमओ अब्दुल रऊफ खान ने आयोजन के लिए नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित समस्त अतिथियों जनप्रतिनिधियो एवं पार्षद गणों कर्मचारीगण, पत्रकार एवं नगर वासियों का आभार और धन्यवाद माना ।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653
Spread the love Post Views: 259 नीमच(जावद)। पुलिस अधीक्षक जिला नीमच अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती निलेश्वरी डावर […]