नीमच। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग यानी RES में गुजरात पासिंग वाहन GJ31BA9730 के अटैचमेंट को लेकर ईई भेरूलाल कतिजा पर उठे सवालों के बाद अब मामले में नया दस्तावेज सामने आया है। पहले खबर प्रकाशित होने के बाद उक्त वाहन को विभाग से हटाए जाने की बात सामने आई है। वहीं अब अगस्त 2026 के वाहन खर्च का ₹24,500 का बिल सामने आया है, जिसने पूरे मामले को फिर सवालों के घेरे में ला दिया है।

