नीमच। श्री एस.आर. ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, नीमच द्वारा सेवा संकल्प यात्रा 2026 का उत्साहपूर्वक एवं भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व से प्रेरित इस यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं अनेक प्रमुख पदाधिकारी शामिल रहे।
यात्रा के दौरान क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री दिलीप जी परिहार सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रमुख सदस्यों का महाविद्यालय परिसर में आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संचालक श्री धर्मेश जी तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी श्री मोहनलाल जी शर्मा एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
महाविद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया तथा पुष्पमालाओं एवं आत्मीय अभिवादन के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
महाविद्यालय के संचालक श्री धर्मेश जी तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। बड़नगर गुजरात से वाराणसी , उत्तर प्रदेश तक सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से जनसेवा, सामाजिक सहभागिता एवं विकास के संदेश को आगे बढ़ाने के संकल्प को भी सराहा गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय
परिवार की सक्रिय सहभागिता एवं अनुशासित आयोजन ने सभी अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। अंत में श्री एस.आर. ग्रुप ऑफ कॉलेजेस परिवार द्वारा सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Spread the love Post Views: 220 नीमच। मुख्यमंत्री के प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष नशाविरोधी अभियान के […]