नीमच में पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं, सभी पंपों पर भरपूर स्टॉक—कलेक्टर हिमांशु चंद्रा तेल कंपनियों से लगातार हो रही आपूर्ति, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
नीमच, 24 मार्च 2026। जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच प्रशासन ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने बताया कि नीमच जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और कहीं भी किसी प्रकार की कमी नहीं है।
कलेक्टर श्री चंद्रा ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी प्रमुख तेल कंपनियों के अधिकारियों से चर्चा के बाद स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान यह स्पष्ट हुआ कि जिले में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु और निरंतर बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों द्वारा नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई की जा रही है और भविष्य में भी किसी प्रकार की कमी न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जिससे आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से ईंधन का संग्रह (स्टॉकिंग) करने से बचें।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653
Spread the love Post Views: 22 नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं अअपु जावद सुश्री निकिता सिंह के मार्गदर्शन […]