नीमच। जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत नीमच पुलिस के जावद थाने की नयागांव चौकी ने अवैध डोडाचूरा के परिवहन करने पर कार्यवाही करते हुए एक हरियाणा के तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। नयागांव पुलिस ने बताया कि दिनांक 23.08.2025 को रेलवे फाटक के पास नीमच निम्बाहेड़ा हाईवे रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक मारुति सुजुकी कम्पनी की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक HR26-BM-8162 में 02 काले रंग के कट्टो में भरा 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए जप्त कर कार चालक कृपाल सिंह पिता भरत सिंह जांगड़ा उम्र 29 साल निवासी ग्राम खैराती खेडा थाना फतेहाबाद जिला फतेहाबाद हरियाणा को मौके से गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। वही प्रकरण में अनुसंधान जारी है, और आरोपी से डोडाचूरा कहा से लाया और कहा ले जा रहा था उसकी पूछताछ जारी हैं।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653
Spread the love Post Views: 384 नीमच। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान विश्वकर्मा काष्ट एवं लौह कला कल्याण संघठन मध्यप्रदेश के बैनर […]
Spread the love Post Views: 136 रिपोर्ट-सुनिल माली मंदसौर के केंद्रीय नारकोटिक्स कार्यालय में शुक्रवार दोपहर भोपाल से सीबीआई की टीम पहुंची यहां जिले के […]