नीमच। शहर के नीमच केंट थाना क्षेत्र में हुई लाखों की एक और चोरी की वारदात का पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर दिया है। महाराणा बंगला स्थित एक दुकान में सेंधमारी कर करीब 5 लाख रुपए का सामान उड़ा ले जाने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उसका साथी फरार बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, यह सनसनीखेज चोरी की घटना 9 से 10 मार्च के बीच हुई थी। फरियादी मोहम्मद रफीक कुरैशी, निवासी राजीव नगर, अपनी “आर.के. ट्रेडर्स” नाम की एल्युमीनियम सेक्शन की दुकान रोज की तरह बंद कर घर चले गए थे। लेकिन अगले दिन जब वे दुकान पहुंचे तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए—शटर का ताला टूटा हुआ था और दुकान का कीमती सामान गायब था।
750 किलो एल्यूमीनियम सहित DVR और मशीनें साफ
चोरों ने दुकान से करीब 750 किलो एल्यूमीनियम सेक्शन (करीब 5 लाख रुपए कीमत), हिटाची कंपनी का हैंड कटर, अन्य सामग्री और यहां तक कि CCTV की DVR भी उड़ा ली, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।
पुलिस की सख्ती से टूटी चुप्पी, आरोपी ने उगला राज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में टीम गठित की गई। मुखबिर तंत्र और लगातार दबिश के बाद 18 मार्च को साहिल पठान (21) निवासी भगवानपुरा चौराहा को गिरफ्तार कर लिया गया।
कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूलते हुए बताया कि उसने अपने साथी नासिर उर्फ शाहरूख के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया था।
चोरी का माल और बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया एल्यूमीनियम सेक्शन और वारदात में इस्तेमाल की गई टीवीएस मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। आरोपी को 21 मार्च को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
साथी अब भी फरार, तलाश जारी
इस पूरे मामले में दूसरा आरोपी नासिर उर्फ शाहरूख अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश अवस्थी, सउनि शिवलाल कलमी और नीमच केंट थाना टीम की अहम भूमिका रही।
संदेश साफ है – नीमच पुलिस अब चोरी जैसे अपराधों पर सख्त रुख अपना चुकी है, और अपराधियों के लिए शहर में बचना अब आसान नहीं!
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653
Spread the love Post Views: 86 रिपोर्ट सुनील माली सरवानिया महाराज। नगर परिषद के तत्वावधान में प्रसिद्ध लोक देवता रामसा पीर बाबा रामदेव के जन्मोत्सव […]