नीमच। दशहरा मैदान स्थित फिरोजशाह पेट्रोल पंप के कर्मचारियों द्वारा जिला कलेक्टर के आदेश के खिलाफ प्रत्येक उपभोक्ता को केवल ₹200 का पेट्रोल भरने और फिर उस मामले में खबर को चलाने वाले पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने, अश्लील गालियां बकने के मामले को लेकर पत्रकारों में आक्रोश है । पत्रकारों ने अनुविभागीय अधिकारी और नीमच कैंट थाना प्रभारी को शिकायत सौंप कर प्रकरण दर्ज करने और पेट्रोल पंप को सील करने की मांग की है ।
मामले में बताया कि पत्रकार संजय यादव विगत बुधवार 25 मार्च 26 को दशहरा मैदान श्री गणेश मंदिर में दर्शन करने के बाद पेट्रोल भरवाने के लिए फिरोज शाह पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जहां पर पेट्रोल पंप भरने वाले कर्मचारियों द्वारा पेट्रोल भरवाने वाले उपभोक्ताओं से यह कहा जा रहा था कि पेट्रोल की किल्लत है एक बार में केवल ₹200 का पेट्रोल भर पाएंगे । मामले को लेकर पहले कर्मचारी से और फिर केबिन में बैठे हुए मैनेजर से विडियो पर सवाल किया कि केवल ₹200 पेट्रोल भरने का कोई जिला प्रशासन का कोई आदेश आपके पास मौजूद है क्या ।
पश्चात पत्रकार द्वारा इस संदर्भ में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर एन दिवाकर से बात की गई और मैनेजर से बात करवाई गई उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर महोदय का ऐसा कोई आदेश नहीं है जिसको गाड़ी में जितना पेट्रोल भरवाना है भर सकते हैं ।
मैनेजर के इंटरव्यू वाला वीडियो की खबर बनाकर पत्रकार साथियों ने प्रेषित की । इस बात से बौखला कर 26 मार्च गुरुवार को दोपहर 12: 33 पर पत्रकार संजय यादव को पहले 9109345968 से फिर 9131681852 से फोन आया जिस पर सामने वाले ने पेट्रोल पंप से फोन करना बताते हुए कहा कि आपने मेरा वीडियो वायरल किया है अब देखो मैं क्या करता हूं आप मेरा बैकग्राउंड जानते नहीं हो मैं आपको देख लूंगा, फोन पर तीन अलग अलग लोगों ने लगातार धमकियां दी और फिर मां बहन की गालिया देने लगे ।
उपरोक्त विषय में आज पत्रकारों ने अनुविभागीय अधिकारी संजीव साहू और कैंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा को शिकायत पत्र और वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंप कर मांग की, की पेट्रोल पंप मैनेजर, कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए साथ ही केवल ₹200 प्रति उपभोक्ता पेट्रोल भरकर जिला कलेक्टर के आदेश की अवहेलना करने वाले पेट्रोल पंप को सील किया जाए । इस दौरान पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष हरीश अहीर, युवा प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश मालवीय, पत्रकार अविनाश जाजपुरा, संजय यादव, अब्दुल अली ईरानी, महेश जैन, श्याम शारडा, आनंद अहिरवार, महेंद्र उपाध्याय, विनोद गुर्जर, हेमंत मेहरा, हिमांशु राजोरा, धीरज नायक, विनोद गोठवाल, रामेश्वर नागदा, देव खाताबिया, तबरेज अगवान, बबलू किलोरिया, प्रथम डोडियार, मनीष नायक, पवन राव शिंदे, मोइन शेख, धीरज नायक, आशीष बंग, शानू चौहान, राजा कुरैशी, भावेश मारू सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी गण उपस्थित रहे ।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653
Spread the love Post Views: 33 नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा दिनांक 27.09.2024 को पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच पर जिलें के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, […]
Spread the love Post Views: 66 नयागांव। लोकसभा चुनाव 2024 दिनांक 13.05.2024 को नीमच जिले मे मतदान होने से मध्यप्रदेश राजस्थान बाॅर्डर पर नाकाबंदी लगाई […]