भरोसा 45 साल पुराना, अंदाज होगा बिल्कुल नया! 21 अक्टूबर को नन्दू सर्राफ के नए शोरूम का शुभारंभ, पुस्तक बाजार चौराहा पर होगा शुभारंभ, सोने-चांदी के पारंपरिक और आधुनिक आभूषणों की मिलेगी नई रेंज
नीमच। शहर में आभूषणों के कारोबार में अपनी अलग पहचान रखने वाला प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान नन्दू सर्राफ अब नए और भव्य स्वरूप में ग्राहकों के सामने आने जा रहा है। पुस्तक बाजार चौराहा स्थित नवनिर्मित शोरूम का शुभारंभ 21 अक्टूबर को सुबह 11 बजे होगा। 45 वर्षों से ग्राहकों के विश्वास से जुड़ा यह प्रतिष्ठान अपनी परंपरा को नए अंदाज के साथ आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।
परंपरा के साथ आधुनिकता का मेल-
नन्दू सर्राफ की पहचान वर्षों से शुद्धता, विश्वसनीयता और ग्राहकों के भरोसे के रूप में रही है। नए शोरूम को इसी विरासत को ध्यान में रखते हुए आकर्षक और आधुनिक स्वरूप दिया गया है। यहां ग्राहकों को सोने-चांदी के आभूषणों की पारंपरिक डिजाइनों के साथ नवीनतम चलन के अनुरूप तैयार आभूषणों की रेंज भी मिलेगी।
पुस्तक बाजार चौराहा पर नया आकर्षण-
शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र पुस्तक बाजार चौराहा पर स्थित नया शोरूम अपने भव्य स्वरूप के साथ आभूषण प्रेमियों के लिए नया विकल्प बनेगा। प्रतिष्ठान की ओर से शुभारंभ को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। 45 वर्षों के अनुभव और ग्राहकों के साथ बने संबंधों को आगे बढ़ाते हुए नन्दू सर्राफ ने नई शुरुआत की तैयारी की है। प्रतिष्ठान की ओर से शुभारंभ अवसर पर शहरवासियों, ग्राहकों और शुभचिंतकों को आमंत्रित किया गया है। ‘परंपरा का भरोसा, नए अंदाज के साथ’ की भावना के साथ शुरू होने वाला यह नया शोरूम नीमच के सराफा कारोबार में प्रतिष्ठान की यात्रा का नया अध्याय होगा।
Spread the love Post Views: 73 मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा अवैध गोवंश तस्करी को रोकने तथा प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समय-समय पर […]
Spread the love Post Views: 220 नीमच। मंगलवार को कुकड़ेश्वर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम कड़ी आन्त्री निवासी प्रेमबाई पति राजेश मालवीय ने पुलिस अधीक्षक […]
Spread the love Post Views: 92 नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी यशवंत कुमार शर्मा द्वारा मनासा स्थित दो फर्म जिसमें से […]