गणेश उत्सव के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन श्री एस. आर. ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में विद्यार्थियों, स्टाफ एवं नागरिकों ने किया रक्तदान

Spread the love

नीमच। श्री एस. आर. ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, नीमच में 10 दिवसीय गणेश उत्सव के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में बुधवार को महाविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस रक्तदान शिविर में महाविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षक एवं गैर-शिक्षकीय स्टाफ तथा आसपास के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी दानदाताओं ने समाजहित में इस पुनीत कार्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में चेयरमैन श्रीमती संजुदेवी तिवारी, डायरेक्टर श्री धर्मेश जी तिवारी, एडमिन श्री मोहनलाल जी शर्मा एवं प्राचार्य डॉ. चेतना त्रिपाठी सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया तथा इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। गणेश उत्सव को केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए सामाजिक सेवा और जनकल्याण से जोड़ने का यह प्रयास विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है।

शिविर में उपस्थित सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का महाविद्यालय परिवार द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा