नीमच। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नयागांव पुलिस चौकी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिर्ची की आड़ में डोडाचूरा की तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने एक महिंद्रा पिकअप से 306 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 9 लाख 18 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई में तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पिकअप और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 और 17 अक्टूबर की दरमियानी रात नयागांव पुलिस चौकी की टीम नयागांव टोल क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान महिंद्रा कंपनी की पिकअप क्रमांक MP44 GA 2183 को रोककर तलाशी ली गई। पिकअप में मिर्ची की आड़ में 18 प्लास्टिक के कट्टों में भरकर डोडाचूरा ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान कुल 306 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
पुलिस ने मौके से पिकअप चालक मुकेश, पिता कन्हैयालाल नागदा, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम मूंदेडी, थाना पिपलियामंडी, जिला मंदसौर तथा उसके साथी दशरथ पिता लक्ष्मण नायक, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम मुदेडी, थाना पिपलियामंडी, जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जब्त पिकअप की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
इस प्रकार कार्रवाई में करीब 9 लाख 18 हजार रुपये कीमत का डोडाचूरा, लगभग 10 लाख रुपये की पिकअप और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, डोडाचूरा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी विस्तृत जानकारी आना बाकी हैं।
यह कार्रवाई एसपी राजेश व्यास, एएसपी हेमलता अग्रवाल के निर्देशों, तथा एसडीओपी जावद हर्ष राठौर, थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन के मार्गदर्शन में नयागांव चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसोदिया और उनकी टीम ने की हैं।
Spread the love Post Views: 221 नीमच। मंगलवार को कुकड़ेश्वर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम कड़ी आन्त्री निवासी प्रेमबाई पति राजेश मालवीय ने पुलिस अधीक्षक […]