श्री एस. आर. ग्रुप ऑफ कॉलेज, नीमच में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गरबा उत्सव ‘ढोली थारो’ विद्यार्थियों की भारी भीड़ और रंग-बिरंगे परिधानों ने कार्यक्रम में बांधा समां
नीमच। 17 अक्टूबर 2026। श्री एस. आर. ग्रुप ऑफ कॉलेज, नीमच में आज नवरात्रि के पावन अवसर पर गरबा उत्सव ‘ढोली थारो’ का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की भारी भीड़ विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उत्सव के दौरान पूरे महाविद्यालय परिसर में पारंपरिक संस्कृति, उल्लास और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में छात्राओं ने आकर्षक एवं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर उत्सव की रौनक बढ़ाई। रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक वेशभूषा में सजी छात्राओं ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। गरबा गीतों की मधुर धुनों पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने सामूहिक रूप से गरबा नृत्य किया और उत्सव का भरपूर आनंद लिया। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक एकता का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर महाविद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती संजू देवी तिवारी एवं कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। महाविद्यालय के डायरेक्टर श्री धर्मेश तिवारी, एडमिनिस्ट्रेशन प्रमुख श्री मोहनलाल शर्मा तथा फार्मेसी प्राचार्य डॉ. चेतना त्रिपाठी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों एवं स्टाफ के उत्साह की प्रशंसा की।
कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी के सामूहिक प्रयास, सहयोग एवं सहभागिता से ‘ढोली थारो’ गरबा उत्सव एक यादगार सांस्कृतिक आयोजन बन गया।
‘ढोली थारो’ ने न केवल विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान किया, बल्कि महाविद्यालय परिवार के बीच आपसी सौहार्द, एकता और उत्साह की भावना को भी मजबूत किया। यह आयोजन सभी प्रतिभागियों के लिए आनंद, उमंग और अविस्मरणीय यादों से भरा रहा।
— श्री एस. आर. ग्रुप ऑफ कॉलेज, नीमच