मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष का ताज़ एक बार फिर सजा राकेश भारद्वाज के सिर पर, 112 वोटों से दर्ज की जीत

Spread the love

नीमच। कृषि उपज मंडी के व्यापारी संघ चुनाव के महामुक़ाबले पर अब विराम लग चुका हैं। अध्यक्ष कुर्सी की दौड़ में अफ़सर उर्फ राकेश भारद्वाज एक बार फिर भारी मतों से विजय हुए हैं।

पूरी रात कार्यकारिणी की मतगणना के बाद सुबह होते होते अध्यक्ष के वोटों की गणना हुई, कुल 18 राउंड में हुए परिणामों की घोषणा में राकेश भारद्वाज ने गोपाल जीजी से 112 मतों से जीत हासिल की हैं। जिसके बाद उनके समर्थकों और व्यापारियों में खुशी की लहर आ गई। परिणाम आने के बाद मंडी प्रांगण में जमकर जश्न मनाया गया। और आतिशबाजी के साथ व्यापारी संघ अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

बताते चले कि इस बार व्यापारी संघ अध्यक्ष पद के चुनावों में काफी कश्माकश देखने को मिली, दो दिग्गजों के बीच हुए कड़े मुकाबले पर अब विराम लग गया। और आखिरकार बुद्धिजीवी वर्ग यानि व्यापारियों ने अपना आका चुन लिया।

वही 4 जनवरी की सुबह शुरू हुए मतदान ढलती शाम 6 बजे तक जारी रहे, और व्यापारियों की लंबी कतार ने 89 प्रतिशत वोट दिए। व्यापारी संघ में पंजीकृत 1001 मतदाताओं में से 894 व्यापारियों ने अपना मताधिकार का उपयोग किया। इस बीच मंडी परिसर में व्यापारियों का उत्साह भी देखने को मिला। मतदान के दौरान पुलिस प्रशासन भी चाकचौबंद देखा गया और शांतिपूर्ण मत गिरे।

सोमवार सुबह तक चले अध्यक्ष मतों की गणना में सभी को चौका दिया। व्यापारी संघ के अध्यक्ष की कुर्सी एक बार फिर राकेश भारद्वाज के पास गई। पिछले 20 वर्षों से एक ही पद पर जमे हुए भारद्वाज पर मंडी व्यापारियों ने फिर भरोसा जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा