जावद। सांदीपनि विद्यालय, जावद के मल्टीपरपज हॉल में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्री ओम प्रकाश सकलेचा उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में पद्मश्री से सम्मानित डॉ. सुभाष पालेकर की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गौरव प्रदान किया। इसके साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष श्री सोहन माली, उपाध्यक्ष श्री सूचित सोनी, पार्षद श्री विमल जी, विधायक प्रतिनिधि श्री श्याम अग्रवाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मदनलाल वर्मा, शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय जावद की प्राचार्या श्रीमती ज्योति पांडे, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, पालकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को प्राचार्य सांदीपनि विद्यालय जावद श्री बीएल कुमावत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मदन लाल वर्मा, प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावद श्रीमती ज्योति पांडे ने संबोधित किया। इसके पश्चात
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री सकलेचा ने कहा कि उन्होंने जावद क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का संकल्प व्यक्त किया और विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे आधुनिक तकनीकों एवं उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करे। आत्मनिर्भर बनें तथा स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ें।
इस अवसर पर अतिथिगण द्वारा कक्षा 1 से 12वीं तक के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। साथ ही शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, जावद की छात्राओं को निःशुल्क साइकिल प्रदान कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों ने विद्यालय का निरीक्षण करते हुए कंप्यूटर लैब, वोकेशनल लैब एवं विभिन्न कक्षाओं का अवलोकन किया। उन्होंने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कोर्स का अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों से संवाद किया तथा विद्यालय द्वारा अपनाई जा रही आधुनिक शिक्षा पद्धतियों एवं नवाचारों की सराहना की।
कार्यक्रम का समापन अत्यंत प्रेरणादायी वातावरण में हुआ, जहाँ शिक्षा के प्रति जागरूकता, नवाचार और उज्ज्वल भविष्य की आशा स्पष्ट रूप से झलक रही थी। यह आयोजन विद्यार्थियों के जीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं सफलता की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध हुआ। उक्त जानकारी रमेश गोस्वामी मोरवन द्वारा दी गई।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653