पहाड़ी राज्यों में होने वाली अफीम की अवैध खेती से जुड़े सिंडिकेट का नीमच में फैला नेटवर्क
इलाके की होटल वीर में हुई टीम की खातिरदारी, करीब 10 पेटी का हुआ सेटलमेंट
(राकेश मालवीय)
नीमच। देश के पहाड़ी प्रदेशों में होने वाली अफीम की अवैध खेती से निकले नशे के कारोबार ने जहां देश भर में अपने पांव पसारे है, वहीं अब अफीम की अवैध खेती से उपजा पोस्ता भी बाजारों में उतर आया है, जिन्हें कुछ दो नंबरी कारोबारियों द्वारा सांठगांठ के रास्ते अपने ठिकाने तक पहुंचाया जा रहा है,
शनिवार को इन्हीं आशंकाओं के मद्देनजर नीमच जिले के नयागांव में एमपी-राजस्थान सीमा पर स्थित एक व्यवसायिक गोदाम पर जांच एजेंसी ने छापामार कार्यवाही की… बताया जा रहा है कि नीमच कृषि उपज मंडी से जुड़े एक टोपीबाज कारोबारी के ठिकाने पर
Directorate of Revenue Intelligence (D R I) की टीम ने दबिश देकर, कार्यवाही को अंजाम दिया… खबर है, की पहाड़ी इलाको में होने वाली अफीम की अवैध खेती से उपजा पोस्ते का भंडारण टोपीबाज के ठिकाने पर मौजूद था, जिसकी सूचना पर टीम ने यहां दस्तक दी…फिलहाल कार्यवाही के संबंध में जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन यह तय माना जा रहा है, की अफीम की अवैध खेती से उपजा अवैध पोस्ता व्यापारी के मध्यप्रदेश-राजस्थान की सीमावर्ती इलाके स्थित गोदाम में रखा हुआ था…जिसकी सूचना पर अधिकारियों ने यहां गहनता से पड़ताल करने के बाद कार्यवाही की इतिश्री कर ली…सूत्रों के मुताबिक इलाके की स्थानीय होटल वीर में इस कार्यवाही के बाद अधिकारियों की खातिरदारी दौर का चला, और अंततः टोपीबाज कारोबारी ने दस पेटी में इस मसले को सेटलमेंट कर निपटाया…आपको बतादें की नीमच मंडी का यह टोपीबाज कारोबारी सलाखों में कैद कुख्यात तस्कर बाबू सिंधी का कारोबारी साझेदार भी रह चुका है, जो अब पोस्ता कारोबार में दो नंबर के रास्ते काली कमाई की लालसाओं में पहाड़ी राज्यों में फैला अफीम की अवैध खेती से जुड़े सिंडिकेट से अपना नेटवर्क जोड़कर अवैध पोस्ते की कारोबारी गतिविधियों में अपनी संलिप्तता रखते हुए, नीमच मंडी के स्वच्छ कारोबारी वातावरण को दूषित करने पर आमादा है…!








