जनता के रुपए डकार रहा ज्ञानोदय, लाखों रुपए का संपत्तिकर बकाया, पंचायत के नोटिस को 2 साल बीते, नही हुआ टैक्स जमा, अस्पताल के भी पंचायत में अधूरे दस्तावेज
नीमच। जिले का नामचीन ज्ञानोदय कॉलेज व अस्पताल इन दिनों सुर्खियों में आ गए हैं। जो अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए जनता के रुपयों को डकार रहे हैं। ज्ञानोदय शिक्षण संस्थान ने चार वर्षों से तो ग्राम पंचायत कनावटी के नोटिस का जवाब नहीं दिया हैं। ऐसे में जब से संस्थान की दुकानदारी शुरू हुई तब से ग्राम पंचायत को संपत्ति कर जमा नही हुआ है। जिसका वर्तमान तक का आंकलन प्रशासन लगाए तो लाखों रुपए वसूले जा सकते हैं। ग्राम पंचायत कनावटी को टैक्स के जमा ना होने पर नुकसान हो रहा हैं। बता दे कि जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर ज्ञानोदय कॉलेज स्थापित हैं। जो ग्राम पंचायत कनावटी में होकर एक व्यवसायिक संस्थान हैं। जिसके द्वारा कई शिक्षण संस्थान यानि कॉलेज व स्कूल के लिए इमारतें खड़ी की हुई हैं। उक्त संस्थान के डायरेक्टर द्वारा पंचायत के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए संपत्ति कर जमा नही करवाया जा रहा हैं। ऐसे में संस्थान जिम्मेदार द्वारा अपनी मनमानी की जा रही हैं। कहि न कहि उक्त निजी संस्थान, अधिक लाभ की लालसा में पंचायत के नियमों का पालन करना भूल गया हैं।
ये हैं पंचायत का जारी नोटिस, लाखों रुपए बकाया…..
पंचायत सचिव भागीरथ प्रजापति के मुताबिक उन्होंने ज्ञानोदय को 24/04/2023 को मध्यप्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 77 के अंर्तगत संपत्तिकर जमा करवाने हेतु नोटिस जारी किया था। उक्त नोटिस के आधार पर वर्ष 2021-22 व 2022-23 दो वर्ष का टैक्स जमा करने के लिए सूचना की थी। जिसमें प्रतिवर्ष 3 लाख रुपए संपत्तिकर का उल्लेख हैं। जो 2 वर्ष का कुल 6 लाख रुपए बकाया हैं। परन्तु आज दिनांक तक उक्त संस्थान द्वारा ना ही नोटिस का जवाब दिया गया और ना ही संपत्तिकर जमा करवाया गया। ऐसे में वर्तमान तक का माने तो करीब चार वर्षों का संपत्तिकर 12 लाख बकाया हैं। और पंचायत रिकॉर्ड में पूर्व का कोई टैक्स दस्तावेज मौजूद नही हैं। पंचायत सचिव का कहना है कि दिए गए नोटिस से पूर्व उक्त संस्थान का पंचायत रिकॉर्ड में कोई टैक्स संबंधित दस्तावेज नहीं हैं।
हॉस्पिटल भी हो रहा बिना रिकॉर्ड के संचालित…
उक्त संस्थान द्वारा ज्ञानोदय मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल को भी पंचायत क्षेत्र में संचालित किया जा रहा हैं, जिसका भी पूर्णता प्रमाण पत्र अधूरा हैं। जिसके दस्तावेज भी पंचायत रिकॉर्ड में नहीं हैं। हॉस्पिटल का टैक्स भी जमा नही करवाया जा रहा हैं, जिसका भी जिम्मेदार नोटिस जारी करेंगे।
क्या अब प्रशासन का होगा सख़्त रुख…
ऐसे में क्या भाजपा के राज में कांग्रेस नेताजी का ज्ञानोदय उड़ा रहा हैं नियमों की धज्जियाँ?, जिसपर पंचायत जिम्मेदार मेहरबान होते दिख रहे हैं?, अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन जनता के रुपए डकारने वाले ज्ञानोदय पर क्या कार्यवाही करेगा…?
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653