कालो के काल नीमच के महाकाल श्री किलेश्वर महादेव की कल निकलेंगी भव्य शाही सवारी, नगर भ्रमण कर देंगे भक्तों को आशीर्वाद, आयोजक अरूल अरोरा के नेतृत्व में तैयारियां हुई पूर्ण, फूलों से महका मंदिर परिसर

Spread the love

नीमच। नीमच के महांकाल के नाम से प्रसिद्ध श्री किलेश्वर महादेव की शाही सवारी 4 अगस्त को शहर के प्रमुख मार्गों से धूमधाम से निकलेगी। चमत्कारिक श्री किलेश्वर महादेव विशेष श्रृंगारित शाही रथ में विराजित रहेंगे और भक्तों को आशीर्वाद देंने शहर भ्रमण करेंगे। युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर के नेतृत्व में शाही सवारी की तमाम तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सावन माह के अंतिम सोमवार के पूर्व श्री किलेश्वर महादेव परिसर को कलकत्ता से मंगाए गए 101 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। पूरा मंदिर फूलों की खूबशू से महक उठा है। सावन मास के दौरान नीमच शहर में स्थित अति प्राचीन 450 वर्ष पूर्व के श्री किलेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड रही है। सावन मास के चौथे सोमवार के दिन मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए हजारों भक्त उमडेंगे, प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शाही सवारी में जन सैलाब उमडेगा। सोमवार शाम चार बजे श्री किलेश्वर महादेव परिसर में युवा समाजसेवी अरूल अरोरा द्वारा भोलेनाथ की विशेष आरती की जाएगी, जिसके बाद भोलेनाथ की जयघोष के साथ शाही सवारी नगर भ्रमण के लिए प्रारंभ होगी। भगवान भोलेनाथ राजसी रथ में विराजित होंगे।

ये रहेंगे आकर्षक के केंद्र….

शाही सवारी में झांस डमरू पार्टी, विशाल नंदी, राधाकृष्ण, बाहुबली हनुमान, अघोरी नृत्य, नर मुंड के साथ भोलेनाथ, आदिवासी लोक नृत्य, विद्धुत चलित झांकिया और भव्य आतिशबाजी शाही सवारी में आकर्षण का केंद्र बनेंगे। शाही सवारी का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। समाजसेवी संगठन से लेकर हर वर्ग जगह—जगह फुलों की बारिश करेंगे। शाही सवारी में सुरक्षा को लेकर पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

शाही सवारी को लेकर भक्तों में उत्साह….

नीमच के श्री किलेश्वर महादेव की शाही सवारी का भक्तों को बेसब्री से इंतजाम रहता है। उज्जैन महांकाल की तर्ज पर शाही सवारी निकलती है, बच्चे हो या फिर बडे। हर वर्ग के भक्त शाही सवारी के दौरान भोलेनाथ की भक्ति में रम जाते है। सोमवार को भगवान भोलेनाथ के जयकारों से पूरा नीमच गूंजेगा।

ये रहेगा शाही सवारी का रूट

शाही सवारी श्री किलेश्वर महादेव परिसर से 4 अगस्त को शाम 4 बजे शुरू होगी, जो रेलवे स्टेशन, चौकन्ना बालाजी, अग्रसेन वाटिका, तिलक मार्ग होते हुए बारादरी फव्वारा चौक पहुंचेगी। यहां से कमल चौक, टैगोर मार्ग होते हुए सीआरपीएफ रोड से चलकर वापस श्री किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर शाही सवारी का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा