नीमच। साहू समाज की संस्था साहू वैश्य सामाजिक सेवा समिति नीमच (पंजीयन क्रमांक 20393/26) की साधारण सभा रविवार, 7 जून 2026 को माँ कर्मा भवन, नीमच में शाम 5 बजे आयोजित की गई। सभा में समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान पूर्व में मनोनीत पदाधिकारियों के कार्यकाल की समाप्ति की घोषणा की गई। इसके बाद उपस्थित समाजजनों की सर्वसम्मति से समिति के नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
समिति के संरक्षक पद पर गोपाल साहू (निम्बाहेड़ा वाले) को नियुक्त किया गया। वहीं अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निर्मल देव नरेला को सौंपी गई।उपाध्यक्ष पद पर विजय पप्पू साहू, सत्यनारायण नरेला एवं गोपाल नरेला को मनोनीत किया गया। समिति के सचिव पद पर गोपाल नरेला एवं सहसचिव पद पर नितिन साहू को जिम्मेदारी दी गई।
कोषाध्यक्ष पद पर नरेन्द्र साहू तथा सहकोषाध्यक्ष पद पर महेश चन्द्र साहू एवं अंकित साहू को मनोनीत किया गया। सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में हर्षित साहू (बघाना) को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विजय साहू, राजकुमार साहू, पुरुषोत्तम साहू, देवेन्द्र साहू, जितेन्द्र जी साहू एवं रामबाबू साहू को शामिल किया गया।
सभा में समाज की एकता, संगठन को मजबूत करने एवं सामाजिक गतिविधियों को विस्तार देने पर भी चर्चा की गई।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653