सेन समाज द्वारा भादवामाता धर्मशाला निर्माण को लेकर बैठक आज

Spread the love

नीमच-जिला सेन समाज एवं जिला युवा सेन समाज संगठन नीमच के तत्वाधान में दिनांक 25 मार्च मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे मालवीय समाज धर्मशाला भादवा माता परिसर में भादवा माता धर्मशाला निर्माण समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई है जिसमे धर्मशाला हेतु नवीन भूमि क्रय संबंधित प्रस्ताव विचारार्थ रखा गया है।जिला सेन समाज अध्यक्ष दीपक गहलोत (एडवोकेट),जिला युवा अध्यक्ष सोनू गहलोत(सरपंच) ,करण कुमार टॉक अध्यक्ष भादवा माता निर्माण समिति,भगवती प्रसाद( लाला) सेन,दीपक सोलंकी,प्रकाश सेन बोर्दिया कला, राजेंद्र देवड़ा भादवा माता (कार्यक्रम संयोजक)द्वारा नीमच जिले के समस्त सेन समाज ,युवा सेन समाज संगठन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,सेन समाज के समाजसेवी,वरिष्ठ जन,अन्य जिलों एवं प्रांत के समाजसेवी ,भामाशाह,समाज बंधु अधिक से अधिक संख्या में पधार कर इस महत्वपूर्ण कार्य में अपनी सहभागिता एवं अपना मार्गदर्शन प्रदान करें । उपरोक्त जानकारी ,जिला युवा उपाध्यक्ष राजेश सेन ,जिला प्रवक्ता समरथ सेन(पत्रकार)द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा