जनवरी में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर जावद खंड समिति एवं मार्गदर्शन समिति की बैठक सम्पन्न…

Spread the love

जावद। एकता के मंत्र को जन जन में जगाकर समरसता का भाव सदृढ़ करने हेतु आयोजित होंगे हिन्दू सम्मेलन. यह हिन्दू सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक मंडल केंद्र पर आयोजित किए जाएंगे। इसी के निमित रविवार को जावद सामुदायिक हाल में जावद खंड की संचालन टोली व मार्गदर्शक टोली की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रम की रुप रेखा तैयार की गई। संचालन टोली ने बताया कि जावद खंड में 14 मंडल व 04 नगर सहित 18 स्थानों पर वृहद हिन्दू सम्मेलनों के माध्यम से समाज में सामाजिक सद्भावना, समरसता, युवाओं में सांस्कृतिक चेतना जगाने, समाज में कुटुम्ब प्रबोधन का भाव जागरण का कार्य किया जायेगा। हिन्दू सम्मेलन को वृहद व भव्य रुप देने हेतु गांव गांव में कलश यात्रा, धर्म ध्वजा यात्रा, सामुहिक हनुमान चालीसा, प्रभातफेरी निकाली जायेगी। साथ ही मंडल केंद्रो पर कार्यालयों का उद्घाटन किया जायेगा। जिससे यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से समाज केंद्रीत होगा।
कार्यकर्मों का यह होगा स्वरूप – जावद खंड के 14 मंडल एवं 4 नगर सहित 18 स्थानों पर हिन्दू सम्मेलन को लेकर संचालन टोलिया बनेगी, जिसमें 106 गांवो से समाज के प्रत्येक घर से प्रत्येक हिन्दू परिवार को आमंत्रित करने के लिए संचालन टोली के कार्यकर्ता घर घर जाकर पीले चावल दे कर आमंत्रण देंगे। यह कार्यक्रम 01 जनवरी से 15 जनवरी के मध्य में सम्पन्न होंगे जिसमें समाज को संतो का सान्निध्य भी प्राप्त होगा। यह आयोजन समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने में सहायक होंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा