वोक्सवैगन कार से डोडाचूरा की तस्करी, पुलिस को देख भागने की कोशिश रही नाकाम, दबोचा गया पुखराज, 100 KG अवैध डोडाचूरा ज़प्त, पीराराम फ़रार….

Spread the love

नीमच। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में पुलिस ने फिर सख़्त रूप दिखाया हैं, तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना जीरन पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से 100 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा ज़प्त किया हैं। एसपी अंकित जायसवाल के निर्देशन, एएसपी नवलसिंह सिसोदिया व सीएसपी किरण चौहान के मार्गदर्शन और जीरन प्रभारी उमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 17 दिसंबर की रात्री पुलिस सहायता केन्द्र हर्कियाखाल फंटा फोरलेन हाईवे पर वाहन चैकिंग के दौरान वोक्सवेगन कार क्रमांक जीजे 07 एआर 9047 जिसे वाहन चालक पुलिस को देख कार पीछे मौड़ कर भागने लगा, पुलिस ने शंका के आधार पर वोक्सवेगन कार को पिछाकर रोका, जिसकी तलाशी में 4 प्लास्टिक के कट्टो में भरा 100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित वाहन ज़प्त किया। वही आरोपी चालक पुखराज पिता तुलचाराम जाट उम्र 26 साल निवासी भटाला थाना सेन्दरी जिला बाडमेर राजस्थान को गिरफ्तार किया। वही एक फ़रार आरोपी पीराराम पिता शेराराम जाट निवासी नेरा की ढाणी तहसील सेन्दरी जिला बाडमेर राजस्थान की तलाश की जा रही हैं। पुलिस गिरफ्तार तस्कर से अवैध डोडाचूरा के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा