नीमच। धनेरिया कलां, जिला नीमच में नारायणी सेना अहीर यादव समाज द्वारा प्रस्तावित फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” के विरोध में पुरजोर प्रदर्शन किया गया। समाज के लोगों ने हाथों में पोस्टर लेकर शांतिपूर्ण ढंग से अपना आक्रोश व्यक्त किया और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 27 फरवरी को यह फिल्म रिलीज की जाती है, तो यादव अहीर समाज सड़कों पर उतरकर व्यापक विरोध प्रदर्शन करेगा।
नारायणी सेना जिला अध्यक्ष हरीश अहीर, प्रभारी जितेंद्र अहीर, जिला महामंत्री निखिल अहीर, नगर उपाध्यक्ष सुभाष अहीर, तहसील अध्यक्ष प्रकाश अहीर, ग्रामीण अध्यक्ष बंटी अहीर सहित अहीर यादव समाज की पूरी टीम ने एकजुट होकर कहा कि इस फिल्म के माध्यम से समाज की छवि को गलत ढंग से प्रस्तुत किए जाने की आशंका है।
अहीर यादव समाज देश की सामाजिक, राजनीतिक और सैन्य परंपराओं में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला समाज रहा है। किसी भी फिल्म, वेब सीरीज या अन्य माध्यम से समाज की गरिमा, सम्मान और पहचान को ठेस पहुंचाना कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।
समाज की ओर से मांग की गई है कि फिल्म की सामग्री की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि इसमें किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक दृश्य या संवाद हों, तो उन्हें तत्काल हटाया जाए। साथ ही, जब तक समाज की आपत्तियों का समाधान नहीं हो जाता, तब तक फिल्म की रिलीज पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।
अंत में नारायणी सेना अहीर यादव समाज ने प्रशासन और सेंसर बोर्ड से आग्रह किया है कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए इस विषय को गंभीरता से लिया जाए। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएगा।
विरोध प्रदर्शन के दौरान मांगीलाल अहीर, सुभाष अहीर, देवकिशन अहीर, राधेश्याम अहीर, देवेंद्र पटेल, बंटी अहीर, दशरथ अहीर, कपिल अहीर, अनु अहीर, राजेश अहीर, जीवन अहीर, सुनील अहीर, मनीष अहीर, मुकेश अहिर, मनीष अहीर, अर्जुन परिहार, कान्हा बैरागी, विनीत मारू राहुल मारू सहित समाजजन मौजूद रहे।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653
Spread the love Post Views: 760 नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रदेशव्यापी नशा विरोधी जावद थाने […]