क्विंटलों में डोडाचूरा पकड़ा, फिर कर दिया 45 का खेल, एनडीपीएस कार्रवाई पर उठे सवाल, सूत्रों का दावा— खुलेआम चल रहा था गाड़ी निकाल अभियान, फिर अचानक बदला पूरा खेल, केबल में भी केवल 5 डकारे, प्राइवेट गुर्गों के जरिए बिठाई फील्डिंग
जिले के एक थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई एनडीपीएस कार्रवाई अब जब्ती और गिरफ्तारी से आगे बढ़कर कई सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस ने बड़ी मात्रा में डोडाचूरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में इस मामले में कुछ और नाम सामने आने की चर्चा भी रही। कार्रवाई को लेकर पुलिस की पीठ थपथपाई गई, लेकिन अब इसी कार्रवाई के पीछे चल रहे कथित ‘खेल’ की चर्चाओं ने पूरे मामले को अलग दिशा दे दी है।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले में 45 पेटी का एक अलग ही हिसाब-किताब चर्चा में है। सूत्रों का दावा है कि इस कथित खेल की कड़ी बरड़िया से जुड़ती है और कार्रवाई से पहले तक मादक पदार्थ की आवाजाही को लेकर सब कुछ खुलेआम चलता रहा।
सूत्रों की मानें तो कार्रवाई का अंदाज भी सामान्य पुलिस कार्रवाई से अलग बताया जा रहा है। प्राइवेट गुर्गों के जरिए बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ के वाहन को रोका और उसके बाद पुलिस कार्रवाई सामने आई। यही वजह है कि अब सवाल उठ रहा है कि आखिर पुलिस की कार्रवाई से पहले नेटवर्क को लेकर क्या जानकारी थी और किस स्तर पर गतिविधियां चल रही थीं?
इसी बीच सूत्र एक पुराने घटनाक्रम का भी जिक्र कर रहे हैं। दावा है कि इससे पहले एक आरक्षक के माध्यम से पकड़े गए वाहन की कथित ‘बंदी’ भी एक टू स्टार अधिकारी के पास चल रही थी। बताया जा रहा है कि बड़े अधिकारी को यह व्यवस्था पसंद नहीं आई और इसके बाद नशे की बड़ी खेप पकड़ने की कार्रवाई सामने आई।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर मादक पदार्थ की आवाजाही पहले से खुलेआम हो रही थी, तो कार्रवाई से पहले पुलिस की नजर क्यों नहीं पड़ी? और अगर पुलिस को नेटवर्क की जानकारी थी, तो कार्रवाई अचानक इसी समय क्यों हुई?
सूत्रों की एक और चर्चा ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। दावा किया जा रहा है कि 45 पेटी के कथित गेम के बाद राजस्थान से जुड़े एक बड़े तस्कर के इस पूरे नेटवर्क से निकल जाने की बात सामने आई है।
अब सवाल सिर्फ यह नहीं है कि डोडाचूरा किसका था?
सवाल यह भी है कि कार्रवाई से पहले कौन-कौन जानता था, किसके इशारे पर गतिविधियां चल रही थीं और 45 पेटी की चर्चा आखिर किस ओर इशारा कर रही है?
Spread the love Post Views: 461 चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने कस्बा निम्बाहेड़ा में सी के होटल में जुआरियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए […]