रेत माफियाओं को रील बनाना पड़ी महंगी, प्रशासन ने की अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्यवाही, 8 नावे ज़प्त

Spread the love

नीमच। जिले में सक्रिय रेत माफियाओं पर फिर खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही देखने को मिली, जहाँ गांधी सागर डूब क्षेत्र में नावों से रेती का अवैध उत्खनन करते प्रशासन ने 8 नाव ज़प्त की हैं।
आपको बताते चले कि बीते दिनों नीमच में प्रभारी मंत्री का दौरा हुआ था, जिसमें रेत माफियाओं की सक्रियता पर सवाल उठे थे। वही बीते दिन गांधी सागर डूब क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन पर प्रशासन को चुनौती देते वीडियो भी सामने आए थे। जिसके बाद जिला खनिज विभाग ने गंभीरता दिखाते हुए मनासा क्षेत्र के राजपुरा, कुण्डला, खानखेड़ी (गांधी सागर डूब क्षेत्र) में कार्यवाही की हैं। खनिज अधिकारी गजेंद्र डाबर ने बताया कि कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। इस कार्यवाही में पांच बड़ी नाव व तीन छोटी नाव से अवैध उत्खनन होना पाया गया था जिन्हें ज़प्त कर आगामी कार्यवाही जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा