नीमच। बड़ी मंडियों में शुमार नीमच कृषि उपज मंडी में व्यापारी संघ अध्यक्ष पद के चुनाव का शंखनाद बुधवार को हो गया हैं,
जहाँ अध्यक्ष पद पर 5 दावेदारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। जिसके बाद 3 दावेदारों ने अपने क़दम पीछे कर वापसी ले ली।
बताते चले कि वर्षों से अटके व्यापारी संघ अध्यक्ष के चुनावों का शंखनाद हो गया हैं। 4 जनवरी 2026 को व्यापारी अपना अध्यक्ष चुनेंगे।
चुनावी माहौल में अब दो दमदार प्रत्याशी टिके हुए हैं, जिसमें राकेश भारद्वाज और गोपाल गर्ग(जीजी) के बीच मुकाबला होगा। दोनों ही प्रत्याशी मंडी में मजबूत पकड़ रखते हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद का मुकाबला बड़ा दिलचस्प होगा।
ऐसे में अध्यक्ष पद के दावेदारों ने अपने अपने समर्थक जुटाने शुरू कर दिए हैं। इधर कार्यकारिणी दावेदारों में कल तक 23 नामांकन दाखिल हुए थे, और बुधवार को 5 ने अपने नाम वापिस ले लिए। जिसके बाद 18 कार्यकारिणी दावेदार चुनावी मैदान में टिके हुए हैं।
ऐसे में व्यापारी संघ अध्यक्ष चुनाव बड़े रोमांचक होने वाला हैं। चर्चा तेज हो गई हैं कि कौन अध्यक्ष पद पर काबिज होगा?
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653