“पुलिस बगैर पैसे के काम नहीं करती”— विधायक भंवरसिंह शेखावत ―नीमच के प्रधान आरक्षक की आत्महत्या का मामला गुंजा म.प्र. विधानसभा में

Spread the love

नीमच। पुलिस लाइन में पदस्थ रहे प्रधान आरक्षक होशियार सिंह की आत्महत्या का मामला अब नीमच से निकलकर सदन तक पहुंच गया है। मामला शांत होने के बजाय और गरमाता जा रहा है। इस बार इसकी गूंज सीधे मध्यप्रदेश विधानसभा में सुनाई दी, जहां बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

विधानसभा में बोलते हुए विधायक शेखावत ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के सामने तीखे सवाल दागे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं, अव्यवस्था बढ़ रही है और जनता परेशान है। ऐसे हालात में यदि खुद पुलिसकर्मी आत्महत्या कर रहे हैं और मरने से पहले पुलिस व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, तो यह बेहद चिंताजनक है।

शेखावत ने नीमच में हुई पुलिस कर्मी आत्महत्या को लेकर सीधे तौर पर आरोप लगाया कि “नीमच में पुलिस बिना पैसे के काम नहीं करती।” उन्होंने कहा कि जब बापड़ा सिपाही खुद यह कहकर जान दे रहा है कि सिस्टम में भ्रष्टाचार है, तो यह केवल व्यक्तिगत मामला नहीं बल्कि पूरी व्यवस्था पर सवाल है।

विधायक ने सवाल उठाया—
“जब पुलिस से ही पुलिस पैसे ले रही है, तो आम जनता का क्या होगा?”

प्रधान आरक्षक की आत्महत्या पहले ही विभाग में हलचल मचा चुकी है, लेकिन अब जब मामला सदन में उठ चुका है, तो राजनीतिक तापमान भी बढ़ गया है। विधायक भंवरसिंह ने दो टूक में कहा कि यह व्यवस्था सुधारी जाए।

स्पष्ट है कि यह मामला अब केवल एक आत्महत्या तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पुलिस व्यवस्था और उसकी कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

विधायक भंवरसिंह शेखावत ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया विधानसभा का यह वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा