नशा तस्करों पर सरवानिया पुलिस का वार, 3 किलो 500 ग्राम अफीम के साथ आरोपी रोडू गिरफ्तार, सप्लायर भी नामजद

Spread the love

नीमच। प्रदेशभर में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत जावद पुलिस ने तस्करों पर जोरदार प्रहार करते हुए 3 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। जिसकी कीमत 5 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई हैं। इस कार्रवाई में एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया है, जबकि अफीम उपलब्ध कराने वाले सप्लायर को भी सह-आरोपी बनाकर तलाश शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी जावद निरीक्षक विकास पटेल और चौकी सरवानिया महाराज की टीम ने दिनांक 1 मार्च 2026 को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम खेड़ा मोड़ी से ग्राम नानपुरिया के कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की। यहां से रोड़मल उर्फ रोडू सिंह पिता लच्छीराम सुरावत (40 वर्ष), निवासी ग्राम रतनपुरिया, थाना जावद को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो प्लास्टिक थैलियों में भरी कुल 3 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि यह अफीम निर्भय सिंह उर्फ पप्पु पिता भेरूलाल बावरी निवासी ग्राम खेड़ा मोड़ी द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। पुलिस ने उसे भी सह-आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कर लिया है। वह फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

इस पूरी कार्रवाई में चौकी सरवानिया महाराज की पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा