नीमच में ट्रैफिक नियमों पर यातायात पुलिस का कड़ा शिकंजा: 40 वाहन चालकों पर कार्रवाई, उतरवाई अवैध काली फिल्में, बनाए चालान

Spread the love

नीमच। शहर में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर पुलिस ने शनिवार शाम सख्त रुख अपनाया है। नीमच में एसपी अंकित जायसवाल, एएसपी नवल सिंह सिसोदिया और सीएसपी किरण चौहान के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी सोनू बडगूजर ने शहर के प्रमुख चौराहे मैसी शोरूम पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

जिसमें चारपहिया वाहनों पर अवैध काली फिल्म मौके पर ही उतरवाई गई, यहाँ तक कि एंबुलेंस में लगी काली फिल्म हटवाई गई, बुलेट सहित अन्य वाहनों में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई, बिना हेलमेट दोपहिया चालक, सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले चालक, तीन सवारी बैठाकर फर्राटा भरने वाले वाहन, बिना नंबर प्लेट या फैंसी नंबर प्लेट वाले वाहन जैसों पर यातायात पुलिस का डंडा चला हैं।

अभियान में नियम तोड़ने वाले 40 दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई। कुल ₹26,000 का जुर्माना वसूलते हुए पुलिस ने साफ संदेश दिया—अब लापरवाही नहीं चलेगी।

यातायात प्रभारी सोनू बड़गुजर का कहना है कि सड़क सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। वाहन चालक हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

याद रखिए — तेज रफ्तार और लापरवाही कुछ सेकंड का रोमांच, लेकिन जिंदगी भर का पछतावा बन सकती है। सुरक्षित ड्राइविंग ही सुरक्षित जीवन की असली गारंटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा