पड़ोसी दंपत्ति पर महिला से मारपीट और लूट का आरोप, बाल पकड़कर पीटा, लाठी से वार, एक लाख से अधिक नकदी ले जाने की शिकायत

Spread the love

नीमच। शहर के समीप ग्राम भरभड़िया में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक महिला के साथ पड़ोसी दंपत्ति द्वारा बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता संतोषबाई धनगर के अनुसार, वह घर के बाहर काम कर रही थी तभी पड़ोस में रहने वाले कालू गायरी और उसकी पत्नी चंदाबाई ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने बाल पकड़कर मारपीट की और कपड़े धोने के धोवने से हमला किया। इस दौरान गेती के हत्थे से सिर पर वार किया गया, और कमर पर भी वार किया, जिससे महिला बेहोश हो गई।

घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए 12 वर्षीय बेटे को भी थप्पड़ मारकर भगा दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी घर में घुसकर पेटी में रखे करीब 1 लाख 3 हजार रुपए लेकर फरार हो गए।

पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज तो किया है, लेकिन लूट की धारा नहीं जोड़ी गई है। इसको लेकर परिवार ने एसपी कार्यालय में भी आवेदन देकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है।

फिलहाल घायल महिला का उपचार जिला अस्पताल में जारी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा