नीमच । शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ने और प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। नो-एंट्री नियम का उल्लंघन कर रहे श्रीनाथ ट्रांसपोर्ट पर यातायात पुलिस ने शिकंजा कसते हुए दो भारी वाहनों को जब्त किया है। प्रशासन द्वारा शहर में चल रहे सड़क निर्माण और बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक भारी और कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद कुछ ट्रांसपोर्ट संचालक नियमों को नजरअंदाज कर व्यस्त सड़कों पर लोडिंग-अनलोडिंग कर रहे हैं।
बुधवार को गांधी वाटिका रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नो-एंट्री के दौरान खड़े दो ट्रकों (MP 09 GH 4007 और DL 1GC 9618) को जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि श्रीनाथ ट्रांसपोर्ट संचालक को पहले ही नोटिस देकर चेताया गया था, लेकिन इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं किया गया।
यातायात थाना प्रभारी सोनू बड़गुर्जर ने कहा कि शहर में इन दिनों बाजारों में भारी भीड़ रहती है, ऐसे में सड़कों पर खड़े भारी वाहन दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653
Spread the love Post Views: 487 मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर […]