नीमच। मध्यप्रदेश में चल रहे प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत नीमच पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना रतनगढ़ की टीम ने सूझबूझ और सक्रियता दिखाते हुए ग्राम आलोरी गरवाड़ा में खेत में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ को बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 20-21 अप्रैल की दरमियानी रात मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम आलोरी गरवाड़ा के एक खेत में दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां छिपाकर रखा गया 101 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा, 15 किलो 500 ग्राम पोस्तादाना बरामद किया गया। जब्त मादक पदार्थ की कुल अनुमानित कीमत 10 लाख 19 हजार 375 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें राहुल पिता कल्याणमल धाकड़ (24 वर्ष), समीर पिता एहसान मंसूरी (25 वर्ष), अयान पिता अजगर अली (22 वर्ष) तीनों आरोपी ग्राम आलोरी गरवाड़ा, थाना रतनगढ़ के निवासी हैं। जिन्होंने इस अवैध मादक पदार्थ को संयुक्त रूप से छिपाकर रखे हुए थे।
बरामद मादक पदार्थ को NDPS Act 1985 के तहत विधिवत जब्त किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपीगण द्वारा उक्त डोडाचूरा चोरी कर छिपाया गया था। फिलहाल पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई, जिनमें रतलाम रेंज के डीआईजी निमिष अग्रवाल, नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, एसडीओपी जावद रोहित राठौर शामिल हैं। थाना रतनगढ़ पुलिस और साइबर सेल टीम की मुस्तैदी और टीमवर्क इस सफलता का मुख्य कारण रही।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653
Spread the love Post Views: 242 नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन में ग्राम केरी […]
Spread the love Post Views: 765 नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रदेशव्यापी नशा विरोधी जावद थाने […]