नीमच। सरवानिया महाराज पुलिस मुख्यालय भोपाल के नशा विरोधी अभियान को धरातल पर उतारते हुए नीमच पुलिस ने तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के नेतृत्व में सरवानिया महाराज चौकी ने एक साहसिक घेराबंदी करते हुए जोधपुर के तस्कर को भारी खेप के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फुर्ती, मौके पर ही दबोचा तस्कर_
पुलिस को सटीक मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोरवन-लासुर रोड से नशे की एक बड़ी खेप गुजरने वाली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी जावद रोहीत राठौर के कुशल मार्गदर्शन में टीम ने धामनिय फंटा पर जाल बिछाया। जैसे ही संदिग्ध इग्निस कार (RJ 22 CC 6609) आई, पुलिस ने उसे चारों ओर से घेर लिया।
जाँच के दौरान कार से 52 किलो 500 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी मदनलाल विश्नोई (जोधपुर) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, नशे के इस काले कारोबार की जड़ तक पहुँचते हुए पुलिस ने माल उपलब्ध कराने वाले स्थानीय सप्लायर विक्रम सिंह बोराना को भी आरोपी बनाया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
जब्त सामग्री -(मशरुका) अवैध डोडाचूरा: 52 किलो 500 ग्राम
वाहन: मारुति सुजुकी इग्निस कार
कुल अनुमानित कीमत: ₹6,70,000/-
कर्तव्यनिष्ठा और साहस की मिसाल: धन्य है नीमच पुलिस! नीमच पुलिस की यह कार्रवाई केवल एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि नशे के व्यापार की कमर तोड़ने वाला प्रहार है। जिस तत्परता और निडरता के साथ थाना जावद और सरवानिया महाराज चौकी की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, वह काबिले तारीफ है।
दिन-रात मुस्तैद रहकर समाज को नशे के जहर से बचाने वाली पुलिस टीम का यह जज्बा अपराधियों के मन में खौफ पैदा करने के लिए काफी है। पुलिस की इस सक्रियता ने यह सिद्ध कर दिया है कि खाकी की नजरों से बचकर कोई भी अपराधी राज्य की सीमा पार नहीं कर सकता। जिले की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए नीमच पुलिस का यह अभियान वाकई वंदनीय है।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653