ट्रेंचिंग ग्राउंड पर गूंजा स्वच्छता का संदेश; नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षदों, नागरिकों और कर्मचारियों ने किया पौधारोपण व नगर वन स्थापित करने का शुभारंभ, नए नियमों पर हुआ मंथन
नीमच। (डिकेन) म.प्र. शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नगर परिषद डिकेन द्वारा वार्ड क्रमांक 12 स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पर एक विशेष बैठक और पौधारोपण कार्यक्रम का अनूठा आयोजन किया गया । इस अवसर पर ट्रेंचिंग ग्राउंड पर नगर वन स्थापित करने का शुभारंभ भी किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्री श्रवण कुमार पाटीदार, श्री बगदीराम पाटीदार, श्री गोपाल पाटीदार, श्री विनोद पाटीदार, श्री तुलसीराम धाकड़, श्री मुकेश बैरागी, श्री प्रेमसुख पाटीदार, श्री समरथ गुर्जर एवं अन्य पार्षदगण सहित नगर के गणमान्य नागरिक और परिषद के समस्त कर्मचारी भी उपस्थित रहे । कचरा प्रबंधन स्थल पर आयोजित इस विशेष बैठक में निकाय के स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री घनश्याम जी सेन द्वारा उपस्थित अध्यक्ष, समस्त जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और नागरिकों को नवीन ‘ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026’ व माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई । बैठक के दौरान श्री घनश्याम जी सेन ने स्रोत स्तर पर कचरे को 4 भागों में अलग-अलग करने की अनिवार्यता और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन के तरीकों को साझा करते हुए इस महाअभियान में वार्ड पार्षदों को मुख्य सहजकर्ता (Key Facilitator) के रूप में उनकी अहम भूमिका और दायित्वों के प्रति प्रशिक्षित किया , वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ ट्रेंचिंग ग्राउंड परिसर में सभी अतिथियों, कर्मचारियों और नागरिकों द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण भी किया गया ।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653
Spread the love Post Views: 66 जावद। जावद प्रेस क्लब संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय गोपालकृष्णजी न्याती का सपना साकर हेतू शुक्रवार को नीमच रोड स्थित महाकाल […]