मंदसोर कांग्रेस के मुखिया की ताजपोशी जल्द…. जिला पंचायत सदस्य भोपालसिंह सौलंकी का नाम भी चर्चाओं में

Spread the love

मंदसोर। कांग्रेस आलाकमान के निर्देश के बाद मध्यप्रदेश में जिला अध्यक्षो नियुक्ति की अटकलें तेज हो गई है। मंदसोर में भी जल्द पर्यवेक्षक पहुंचने वाले हैं और विधानसभा वार चर्चा, समीक्षा की जाएगी। मंदसोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए करीब दो दर्जन नेताओं के नाम चर्चाओं में हैं। इन्हीं सब नामों में एक नाम मल्हारगढ़ विधानसभा से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोजुदा जिला पंचायत सदस्य भोपालसिंह सौलंकी का नाम भी सामने आया हैं। मल्हारगढ़ के तखतपुर गांव के निवासी भोपाल सिंह सौलंकी क्षेत्र के मजबूत वरिष्ठ कांग्रेस नेता के रुप में अपनी पहचान रखते है। बता दें की भोपालसिंह वर्तमान में निर्वाचित जिला पंचायत के सदस्य है तो वही संगठन मे कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष के रुप मे सेवाएं दे रहे है। इससे पुर्व करीब 15 सालों तक गांव के सरपंच पद पर रहे। पुर्व में भोपालसिंह की पत्नी कुशालबाई जिला पंचायत सदस्य रहीं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और मल्हारगढ़ के विधायक जगदीश देवड़ा के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा शासनकाल में लगातार दुसरी बार भोपालसिंह सौलंकी ने अपने समर्थकों की बदोलत जिला पंचायत चुनाव मे भाजपा उम्मीदवारों को परास्त किया। दोनो ही बार सौलंकी का चुनाव क्षेत्र ही नही बल्कि पुरे जिले में चर्चा का विषय रहा। भोपालसिंह सौलंकी व उनका पुरा परिवार लंबे अरसे से कांग्रेस की पृष्ठभूमि से जुड़ा है। सालों पहले सौलंकी के मामाजी रणायरा निवासी स्व. नाहरसिंह बोराना गांव के सरपंच के बाद जनपद पंचायत मल्हारगढ़ के अध्यक्ष पद पर रहे‌। स्वयं भोपालसिंह सौलंकी जिला पंचायत के उपाध्यक्ष पद हेतु भी चुनावी मैदान में उतरे। वहीं पुर्व में भोपालसिंह सौलंकी सुवासरा विधानसभा से भी अपनी दावेदारी संगठन के सामने पेश कर चुके है। इतना ही नहीं सामाजिक स्तर पर देखा जाए तो सौधिया राजपूत समाज से ताल्लुक रखने वाले भोपालसिंह पुर्व में समाज के जिलाध्यक्ष पद का भी बखुबी निर्वाहन कर चुके हैं। ऐसे में अब भाजपा का गढ़ कहीं जाने लगी मल्हारगढ़ विधानसभा सहीत पुरे जिले में अपनी मजबूत पकड़ और अनुभव के चलते भोपालसिंह सौलंकी समर्थित कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उन्हे जिला कांग्रेस के मुखिया पर देखना चाह रहे हैं। जिला अध्यक्ष पद पर हो रही दावेदारीयों के बीच अब भोपालसिंह सौलंकी ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है‌। बहरहाल पर्यवेक्षक का मंदसोर दौरा बाकी है, लेकिन संगठन सजृन अभियान के बीच जिला अध्यक्ष पद पर काबिज होना चाह रहे नेताओं की सक्रियता भी अब तेज हो गई हैं।

भोपालसिंह सौलंकी का राजनीतिक सफर एक नजर में

1- वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य ।
2- जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि 2014 से 2021 तक
3- 2000 से 2014 तक सरपंच पद पर रहकर कार्य किया ।
4- वर्तमान में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष के रूप में सेवाये दे रहे हैं।
5- पूर्व में जिला कांग्रेस महामंत्री रहे 2003 से 2004 तक
6- सोंधिया राजपूत समाज का जिलाध्यक्ष पद पर मंदसौर में अपनी सेवायें दी।
7- पूर्व में मामा स्व० श्री नाहर सिंह जी बोराना 05 वर्ष तक मल्हारगढ़ में जनपद अध्यक्ष पद पर अपने दायित्वों का निर्वहन किया एवं 20 वर्ष तक सरपंच पद पर रहे साथ ही बीस सूत्रीय समिति के सदस्य के रूप में कांग्रेस में अपनी सेवाएं दी।

पहले पत्नी और फिर स्वयं ने लड़ा जिला पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव….

अपनी दावेदारी के बीच भोपालसिंह सौलंकी ने चर्चा में यह भी बताया की पूर्व में उनकी पत्नि श्रीमती कुशालबाई सोलकी जिला पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ी थी, जिसमें 03 कांग्रेस के प्रत्याशी होने के बावजूद भी उन्हें 07 वोट प्राप्त हुये थे। अभी वर्तमान में स्वंय भोपालसिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव लड़े जिसमें उन्हें 08 कांग्रेस के वोट प्राप्त हुये मात्र 01 वोट से पराजित रहे। पुरा परिवार सालों से कांग्रेस पृष्ठभूमि से जुड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा