नीमच। भारत आदिवासी पार्टी, नीमच ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जमीनी स्तर पर विस्तार देने के उद्देश्य से जिला एवं तहसील कार्यकारिणी का विस्तार किया है। संगठन द्वारा विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करते हुए उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जिला स्तर पर राजेंद्र चौहान निवासी भाटखेड़ी, मनासा को जिला प्रवक्ता तथा अरुण भील निवासी हथूनिया, रामपुरा को जिला सलाहकार एवं निर्णायक की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं मनासा तहसील कार्यकारिणी में भगतराम मारु निवासी ढाणी और राजेंद्र निवासी अल्हेड को तहसील उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही पड़दा मंडल कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है। इसमें राजू खेर निवासी मातारुंडी को मंडल अध्यक्ष, देवी लाल भील निवासी पड़दा और सत्यनारायण भील निवासी मातारुंडी को उपाध्यक्ष, सोनू भील निवासी बलपुरा को मीडिया प्रभारी तथा कमलेश भील निवासी पड़दा को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। मोहन भील निवासी बालपुर को मंडल संचालक, शंकरलाल भील निवासी गंगावाड़ी को सह-संचालक, छगनलाल भील निवासी गंगा बावड़ी को महामंत्री और नारूलाल भील निवासी बलपुरा को मंडल मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

