नीमच। शेख़ सैयद मुग़ल पठान कमेटी नीमच द्वारा रविवार 11 जनवरी को शहर के टाउन हॉल में एक दिवसीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं मोटिवेशनल सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना तथा शिक्षा, स्वरोज़गार और सामाजिक उत्थान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएनटी कॉलेज कपासन के डायरेक्टर डॉ. वसीम खान रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि आज शिक्षा के क्षेत्र में समाज को अभी बहुत आगे जाना है।
उन्होंने कहा कि अब वह समय नहीं रहा जब युवा केवल नौकरी के लिए भटकते रहें, बल्कि आज ज़रूरत है कि युवा खुद को इस काबिल बनाएं कि वे दूसरों को रोज़गार देने वाले बनें।
डॉ.वसीम खान ने युवाओं से नए स्टार्टअप शुरू करने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत संभावनाओं का देश है और दुनिया में भारत से बेहतर कोई देश नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की तरक़्क़ी के लिए ज़रूरी है कि युवा समय की रफ़्तार के साथ चलें, आधुनिक सोच अपनाएं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें।
कार्यक्रम के दौरान अशरफ शेख़, असलम पठान, जावेद शेख़ और शोएब खान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने शिक्षा को समाज की रीढ़ बताते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव रखता है।
सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली करीब 71 प्रतिभाओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभाओं को मंच से सम्मानित किए जाने पर उपस्थितजनों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।
कमेटी के अध्यक्ष ज़ाहिद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि शेख़ सैयद मुग़ल पठान कमेटी नीमच शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज को मुख्यधारा से जोड़ने और युवाओं को आगे बढ़ाने का यह प्रयास भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन अज़हर खान ने किया, जबकि अंत में अध्यक्ष ज़ाहिद खान ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ताहिर शेख़, फ़ज़ल रेहमान, एडवोकेट नौशाद खान, मज़हर कुरैशी, कांग्रेस नेता अनिल चौरसिया, हुसैन कारपेंटर, फ़िरोज़ पठान, इक़बाल पठान, मौलाना नियाज़ निज़ामी, डॉ. मेहमूद खान, हनीफ पठान, शरीफ पठान, अकबर पठान सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653
Spread the love Post Views: 129 नीमच। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री प्रदेश व्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक जिला नीमच अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस […]