राहवीर योजना को पलीता लगा रहे बस चालक, एक दिन पहले योजना का प्रचार करने बसों पर चस्पा किए पर्चे, दूसरे दिन बस चालक बाइक को टक्कर मार मौके से हुआ फरार, हुई मौत

Spread the love

नीमच। शहर में बेलगाम रफ्तार और लापरवाह यात्री बसे एक बार फिर जानलेवा साबित हुई हैं। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के भरभड़िया रोड स्थित दर्जी कुई के समीप एक तेज रफ्तार बस ने 63 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अहमद हुसैन कुरैशी पिता मोहम्मद उमर कुरैशी, निवासी छिपा मोहल्ला जावद, नीमच की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही सैय्यद बस क्रमांक MP14MN0446 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल शहर के श्रीराम हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। इसके बाद शव को जिला अस्पताल ले जाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने बस को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यात्री बसें लगा रही संयुक्त अभियान राहवीर योजना को पलीता

तेज गति से दौड़ रही यात्री बस ने परिवहन विभाग और यातायात विभाग के संयुक्त अभियान राहवीर योजना की धज्जियां उड़ा दी। परिवहन विभाग ने बीते कल मंगलवार को प्राइवेट बस स्टैंड पर बसों में राहवीर योजना के पर्चे चस्पा किये थे। और बस चालकों को जागरूक किया था। जिसके विपरीत दूसरे दिन तेज गति बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। और चालक मौके से फरार हो गया। ऐसे में बड़ा सवाल हैं कि राहवीर योजना का उद्देश्य घायलों को अस्पताल तक पहुँचाना हैं।

बसों की लापरवाही पर फिर सवाल

शहर और जिले में निजी बसों की मनमानी और तेज रफ्तार पर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। ओवरस्पीड, बिना फिटनेस जांच और नियमों की अनदेखी आम बात हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: क्रप्या न्यूज़ कॉपी न करे अन्यथा आपको DMCA दिया जाएगा