सरवानियां महाराज। सड़कों पर घूमता गो वंश उस व्यवस्था का आईना है जिसको देखकर यह कहा जा सकता है कि श्रृद्धा अब केवल बड़ी बड़ी बातों में और राजनीतिक दलों के चुनाव जितने तक में सिमटकर रह गई है। गो वंश को खुलें में सड़क पर घुमने के लिए छोड़ देना अब आम बात बनती जा रही है । सम्पन्न किसानों ने तो अपने खेतों की सीमाएं तार फेसिंग से पेककर दी पर जिन किसानों की हालत पहले ही माली है वो मवेशियों से फसलों को कैसे बचाएं। ऐसी स्थिति जब जब बनती है तब तब कई सारे सवाल खड़े होते हैं की आखिरकार जिम्मेदार कौन !
बहरहाल अब जब गो वंश के खुले में विचरण करने से काश्तकारों को फसल नुकसान की बातें क्षेत्र में आम हो गई है , सड़कों पर वाहन चालकों के लिए परेशानी की बातें हो रही है। गो वंश के आपस में लड़ने से नुकसान तो कहीं खुद गो वंश वाहनों से चोटील हो रहा है। ऐसे रोजाना कई मामले सामने आ रहे हैं जिनमें गो वंश को एक्सिडेंट जैसी घटनाओं में गंभीर चोटे आ रही है। कई बार आवाज उठती रही की गो वंश को गो शाला में रखा जाये ताकि किसानों का नुक़सान नहीं हो। वहीं दूसरी और इन मुक पशुओं की पिड़ा को आखिर समझें तो कोन। इसको द्रष्टिगत रखते हुए रविवार को सरवानिया गो रक्षा दल आगे आया और शहर में विचरण करने वाले गो वंश को जिनमें 15 से अधिक नंदी और 5 गो माता को एक स्थान पर एकत्रित कर ट्राली में बड़ी मशक्कत से भरकर आदीनाथ गो शाला मोरवन में रखा। गो रक्षा दल के रुपलाल पाटीदार ने बताया कि आयें दिन गो वंश से फसल नुकसानी और खुद गो वंश को वाहनों से चोटील होने की खबरें मिल रही थी जिसको देखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समस्त शहरवासियों से आग्रह किया था कि रविवार को प्रातः 10: 00 बजे शहर के बस स्टैंड नीमच सिंगोली रोड़ सदर बाजार गलियों और चोराहों पर आम रास्ते में बेठा रहने वाले गो वंश को एकत्रित कर गो शाला छोड़ा जाएगा। यह संदेश भी खूब वायरल हुआ बहुत सारे लोगों ने देखा भी सही लेकिन इसमें शहरवासियों ने रुचि नहीं दिखाई खुद गो रक्षा दल को गो वंश को एकत्रित करने के लिये मशक्कत करनी पड़ी।
डीएम का आदेश
जिला कलेक्टर हिमांशु चंन्द्रा ने पिछले दिनों सभी नगरी निकायों को आम रास्ते में बेठकर यातायात प्रभावित करने वाले गो वंश को गो शाला में छोड़ने के आदेश प्रसारित किए थे। उसकी पालना में एक मात्र संस्था गो रक्षा दल सरवानिया ने आगे आकर गो वंश और किसानों की पिड़ा को समझा। रुपलाल पाटीदार ने कहा कि अब प्रतिदिन गो वंश को एकत्रित कर सुरक्षित गो शाला में छोड़ा जाएगा।
यहाँ आपकी संस्था, दुकान, व्यवसाय का लगवाए विज्ञापन
संपर्क करें- 9340899653
Spread the love Post Views: 114 नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जयसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे फरार वारंटियों की […]